G-FG6935EM07

उत्तर प्रदेश फतेहपुर जिले का गाजीपुर विजईपुर मार्ग दो दशक से दुर्दशा का दंश झेल रहा है। मार्ग अधूरा पड़ा हुआ है मार्ग निर्माण की मांग के प्रति असोथर व्यापार मंडल में अक्रोश है। रविवार को व्यापार मंडल स्वतंत्र इकाई गुट की बैठक में अध्यक्ष बृजेश गुप्ता ने कहा कि सड़क न बनने से असोथर का व्यापार पूरी तरह चौपट हो गया है। व्यापारियों ने जन प्रतिनिधियों पर भी निशाना साधा। साथ ही उनकी मांगों को पूरा न करने पर आगामी लोकसभा चुनाव का बहिष्कार करने की चेतावनी भी दी।

इस मौके पर विमल कुमार गुप्ता उर्फ मुन्ना, नवीन कुमार अग्रहरी, शिव विशाल गुप्ता, संतोष कुमार गुप्ता, विकास गुप्ता, पवन कुमार वर्मा, अतुल सोनी, मनोज सोनी, राजू गुप्ता, अशोक कुमार गुप्ता, शिव मोहन गुप्ता, मनोज केसरवानी, मुन्ना गुप्ता, पप्पू गुप्ता, नीरज, रामजीत साहू, विनय सिंह मौजूद रहे।
नोट:- पूरे महीने का विज्ञापन बुक कराए कम कीमत में सम्पर्क करें। 9044684414

By

Share
Share