उत्तर प्रदेश फतेहपुर जिले की खागा कोतवाली क्षेत्र के छीमी गांव के समीप रेलवे लाइन पार करते समय ट्रेन की चपेट में आकर महिला की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई। घटना की सूचना पुलिस को हुई तो मौके पर पहुंची पुलिस ने मृतिका के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। जानकारी के अनुसार कोतवाली क्षेत्र के छीमी गांव निवासी शिव भवन की 35 वर्षीय पत्नी उर्मिला देवी रेलवे लाइन के उस पार जानवरों का गोबर फेंकने गई थी। तभी ट्रेन की चपेट में आ गई जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। हदशे की जानकारी परिजनों को हुई तो घर में कोहराम मच गया। वही घटना की सूचना पुलिस को हुई तो मौके पर पहुंचे पुलिस ने मृतिका के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
नोट:- पूरे महीने का विज्ञापन बुक कराए कम कीमत में सम्पर्क करें। 9044684414

By

Share
Share
error: Content is protected !!