उत्तर प्रदेश फतेहपुर जिले के हुसैनगंज थाना क्षेत्र के कस्बे में एक बैटरी रिक्शा अनियंत्रित होकर पलटने से रिक्सा चालक घायल हो गया। जिसकी सूचना सरकारी एम्बुलेन्स को दी गई सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची एंबुलेंस घायल को इलाज के लिए जिला अस्पताल लेकर पहुंची। जानकारी के अनुसार थाना क्षेत्र के रंजीतपुर गांव निवासी सरजू प्रसाद का 28 वर्षीय पुत्र रामबाबू जो बैटरी रिक्शा चालक है। रोज की भांति आज भी वह अपना बैटरी रिक्शा लेकर सवारी की तलाश में हुसैनगंज कस्बा आया हुआ था। तभी उसका बैटरी रिक्शा अनियंत्रित होकर पलट गया। रिक्शा पलटने से चालक घायल हो गया घायल अवस्था मे उसको इलाज के लिए नजदीकी सीएचसी हुसैनगंज पहुंचाया गया। जहां डॉक्टर ने प्राथमिक उपचार के बाद हालत गंभीर देखते हुए सरकारी एम्बुलेन्स से जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया। वही जिला अस्पताल पहुंचने पर ड्यूटी पर मौजूद डॉक्टर भर्ती कर उसका इलाज कर रहे हैं।
नोट:- पूरे महीने का विज्ञापन बुक कराए कम कीमत में सम्पर्क करें। 9044684414

By

Share
Share
error: Content is protected !!