उत्तर प्रदेश फतेहपुर जिले के राधा नगर थाना क्षेत्र के तपस्वी नगर के समीप घायल अवस्था मे एक अज्ञात महिला के होने की सूचना समाजसेवी को हुई तो मौके पर पहुंचे समाज सेवी अपनी एंबुलेंस से उसको इलाज के लिए जिला अस्पताल लेकर पहुंचे। जानकारी के अनुसार थाना क्षेत्र के तपस्वी नगर के समीप एक घायल अवस्था में महिला को देख स्थानियों ने समाज सेवी अशोक तपस्वी को जानकारी दी जानकारी मिलते ही मौके पर पहुंचे।

समाज सेवी अशोक तपस्वी अपनी एंबुलेंस से महिला को इलाज के लिए जिला अस्पताल लेकर पहुंचे। जहां ड्यूटी पर मौजूद डॉक्टर महिला को भर्ती कर उसका इलाज कर रहे हैं। आपको बताते चलें महिला अपना नाम और पता बताने में असमर्थ है।
नोट:- पूरे महीने का विज्ञापन बुक कराए कम कीमत में सम्पर्क करें। 9044684414

By