उत्तर प्रदेश फतेहपुर जिले के जाफरगंज थाना क्षेत्र के गढ़ी गांव में संदिग्ध अवस्था में नव विवाहिता की मौत की सूचना स्थानीय पुलिस को हुई तो मौके पर पहुंची पुलिस ने मृतिका के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज घटना की जांच पड़ताल कर रही है। जानकारी के अनुसार थानां क्षेत्र के गढ़ी गाँव निवासी शरीफ की 21 वर्षीय पत्नी तहरून की संदिग्ध अवस्था मे मौत हो गई। जिसकी सूचना मृतिका तहरून के मायके वालों ने स्थानीय पुलिस को दिया।

तो मौके पर पहुंची पुलिस ने मृतिका के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज घटना की जाँच पड़ताल कर रही है। वही पोस्टमार्टम हाउस पहुंचे मृतिका के भाई आले नबी ने बहनोई शरीफ व उसके परिजनों पर आरोप लगाते हुए बताया। कि मृतिका थानां क्षेत्र के हबीबपुर गाँव निवासी स्व. नज़ीर ख़ाँ की 21 वर्षीय पुत्री तहरून कि शादी 25 मई 2023 को थानां क्षेत्र के गढ़ी गाँव निवासी शरीफ के साथ हुई थी।

शादी के बाद पता चला कि बहन के ससुराल वाले लालची है। चौथी के बाद से ही दो लाख रुपए और मोटर साइकिल की मांग करने लगे माँग पूरी न होने पर उसके साथ मारपीट कर प्रताड़ित करने लगे। उन्ही लोगों की मारपीट से मेरी बहन को अंदरूनी चोट आ गई जिसके चलते शादी के चार माह के अंदर ही उसकी मौत हो गई। उसकी मौत के ज़िम्मेदार उसका पति और उसके घर वाले है।
नोट:- पूरे महीने का विज्ञापन बुक कराए कम कीमत में सम्पर्क करें। 9044684414

By

Share
Share
error: Content is protected !!