उत्तर प्रदेश फतेहपुर जिले की खागा कोतवाली क्षेत्र के हरदो गांव के समीप डम्पर की टक्कर लगने से बाइक पर सवार बृद्ध रोड पर गिरकर घायल हो गया। जिसको इलाज के लिए नजदीकी स्वास्थ् केंद्र पहुंचाया गया। चोट गंभीर देख डॉक्टर ने प्राथमिक उपचार के बाद सरकारी एंबुलेंस से उसको जिला अस्पताल रेफर कर दिया।

जानकारी के अनुसार कोतवाली क्षेत्र के कटखेरवा गाँव निवासी राम भरोसे का 70 वर्षीय पुत्र घनश्याम व राम सूचित गाँव निवासी दुलारे की बाइक पर सवार होकर कोतवाली क्षेत्र के बाबा का पुरवा गाँव अंतिम संस्कार में सामिल होने जा रहे थे।

जब वह हरदो गाँव के समीप पहुंचे तभी सामने से आ रहे डम्पर से टकरा कर रोड पर गिर गए। रोड पर गिरने से 70 वर्षीय घनश्याम घायल हो गया। जिसको तुरन्त इलाज के लिए हरदो सीएचसी पहुंचाया गया।

जहां डॉक्टर ने प्राथमिक उपचार के बाद चोट गंभीर देखते हुए सरकारी एंबुलेंस से जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया। वही जिला अस्पताल पहुंचने पर ड्यूटी पर मौजूद डॉक्टर घायल को भर्ती कर उसका इलाज कर रहे हैं।
नोट:- पूरे महीने का विज्ञापन बुक कराए कम कीमत में सम्पर्क करें। 9044684414

By

Share
Share
error: Content is protected !!