उत्तर प्रदेश फतेहपुर जिले के ललौली थाना क्षेत्र के थवई शुर धाम दर्शन करने गई महिला दर्शन कर घर वापस आते समय बाइक से गिरकर घायल हो गई। घटना की जानकारी महिला के परिजनों को हुई तो तुरंत परिजन महिला को सरकारी एंबुलेंस से इलाज के लिए जिला अस्पताल लेकर पहुंचे।

जानकारी के अनुसार बिंदकी कोतवाली क्षेत्र के गौरी गांव निवासी शत्रुघ्न की 50 वर्षीय पत्नी सोनम देवी गांव निवासी पर्वत की बाइक पर सवार होकर ललौली थाना क्षेत्र के थवई शुर धाम दर्शन करने गई थी। दर्शन कर वापस घर आते समय रास्ते मे बाइक से वह गिरकर घायल हो गई।

घटना की जानकारी उसके परिजनों को हुई तो सरकारी एंबुलेंस से घायल सोनम देवी को इलाज के लिए जिला अस्पताल लेकर पहुंचे। जहां ड्यूटी पर मौजूद डॉक्टर महिला को भर्ती कर उसका इलाज कर रहे हैं।
नोट:- पूरे महीने का विज्ञापन बुक कराए कम कीमत में सम्पर्क करें। 9044684414

By

Share
Share