उत्तर प्रदेश फतेहपुर जिले की सदर कोतवाली क्षेत्र के मुस्लिम इंटर कॉलेज के ग्राउंड में एक युवक का शव मिलने की सूचना स्थानी पुलिस को हुई तो सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने

मृतक के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। जानकारी के अनुसार राधनगर थानां क्षेत्र के मवईया गाँव निवासी प्रेम चन्द्र श्रीवास्तव का 22 वर्षीय पुत्र शुभम श्रीवास्तव का सन्दिग्ध अवस्था मे

कोतवाली क्षेत्र के मुस्लिम इण्टर कालेज के ग्राउंड में शव पड़ा था जब कि उसकी मोपेड कलेज के बाहर खड़ी मिली है। मृतक कल यानी 14 अगस्त दोपहर को घर से निकला था। मृतक के घर न पहुंचने से परिजन परेसान थे।

मृतक लोन व फाइनेंस का काम करता था और आज उसका संदिग्ध अवस्था मे शव मिलने की सूचना मृतक के परिजनों को हुई तो सभी का रोरोकर हाल बेहाल होता रहा। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज घटना की जांच पड़ताल कर रही है।
नोट:- पूरे महीने का विज्ञापन बुक कराए कम कीमत में सम्पर्क करें। 9044684414

By

Share
Share
error: Content is protected !!