उत्तर प्रदेश फतेहपुर जिले के राधा नगर थाना क्षेत्र के बक्सपुर गांव में घर के अंदर एक बैटरी रिक्शा चालक ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। जिसकी सूचना परिजनों ने स्थानीय पुलिस को दी सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने मृतक के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

जानकारी के अनुसार थानां क्षेत्र के प्राइमरी पाठशाला बाक्सपुर गाँव निवासी राजेन्द्र प्रसाद का 32 वर्षीय पुत्र सुधीर ने आज दिन में दोपहर को घर के अंदर फांसी लगाकर अपनी जीवन लीला समाप्त कर ली। जिसकी जानकारी परिजनों को हुई तो घर में कोहराम मच गया। घटना की सूचना परिजनों ने स्थानीय पुलिस को दी सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने मृतक के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

वही पोस्टमार्टम हाउस पहुंचे मृतक के परिजनों ने बताया मृतक बैटरी रिक्शा चालक था। इसके ऊपर लाख डेढ़ लाख का लगभग कर्ज था। जिससे वह मानसिक तनाव में रहा करता था इसी मानसिक तनाव के चलते शायद इसने आत्महत्या की है।
नोट:- पूरे महीने का विज्ञापन बुक कराए कम कीमत में सम्पर्क करें। 9044684414

By

Share
Share
error: Content is protected !!