उत्तर प्रदेश फतेहपुर जिले के मलवा थाना क्षेत्र के छातुवापुर गांव के समीप रेलवे लाइन पार करते समय ट्रेन की चपेट में आकर अधेड़ की मौत हो गई। घटना की जानकारी पुलिस को हुई तो मौके पर पहुंची पुलिस ने मृतक के शव की शिनाख्त के बाद कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिए।

जानकारी के अनुसार थाना क्षेत्र के शिवपुर मजरे कांधी गांव निवासी स्व.मेढ़ा लाल का 52 वर्षीय पुत्र उमेश पटेल कल शाम को घर से खेतों में दावा डालने के लिए लेने कोराई आया था। वापस घर जाते समय वह देर रात छातुवापुर गाँव के समीप रेलवे लाइन पार कर रहा था। तभी ट्रेन आ गई और वह ट्रेन की चपेट में आ गया।

जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। घटना घटना की जानकारी पुलिस को हुई तो मौके पर पहुंची पुलिस ने मृतक के शव की शिनाख्त के बाद कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। वही पोस्टमार्टम हाउस पहुंचे मृतक के पुत्र शवरभ ने घटना के बारे में जानकारी दी। बताया कि घटना बीती देर हो गई थी आज सुबह हम लोगों को जानकारी हुई तो मौके पर जाकर शिनाख्त किया है।
नोट:- पूरे महीने का विज्ञापन बुक कराए कम कीमत में सम्पर्क करें। 9044684414

By

Share
Share
error: Content is protected !!