उत्तर प्रदेश फतेहपुर जिले की बिंदकी कोतवाली क्षेत्र के कुसारा गांव के समीप खेतों में काम कर रहे किसान की अचानक गिरकर संदिग्ध अवस्था में मौत हो गई। घटना की सूचना परिजनों ने स्थानी पुलिस को दी। सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने मृतक के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

जानकारी के अनुसार कोतवाली क्षेत्र के कुसारा गांव निवासी स्व. गरीबे रैदास का 58 वर्षीय पुत्र कल्लू खेतो में काम कर रहा था। तभी सन्दिग्ध अवस्था मे खेतो में गिरकर उसकी मौत हो गई। जिसकी सूचना मृतक के परिजनों ने स्थानी पुलिस को दी। सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने मृतक के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

वही पोस्टमार्टम हाउस पहुंचे मृतक के पुत्र दिलीप ने बताया हमारे पिता खेतो में काम करने गए थे। काम करते समय अचानक गिरे और उनकी मौत हो गई। फोन कर पुलिस को जानकारी दिया तो पुलिस में उनके शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
नोट:- पूरे महीने का विज्ञापन बुक कराए कम कीमत में सम्पर्क करें। 9044684414

By

Share
Share
error: Content is protected !!