उत्तर प्रदेश फतेहपुर जिले मेंदेश के पूर्व प्रधान मंत्री भारत रत्न अटल बिहारी बाजपेई की पुण्यतिथि पर असोथर कस्बे में भाजपाई नेताओं ने उनको नमन किया। विकास खंड असोथर में असोथर मण्डल के कार्यकर्ताओं ने भारत रत्न पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेई की पुण्यतिथि पर उनके चित्र पर माल्यार्पण कर एवं मोमबत्ती लगाकर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी।

इस मौके पर भाजपा के उपाध्यक्ष गौरव सिंह ने कहा कि पूर्व प्रधान मंत्री स्व. अटल बिहारी बाजपेई मेहनत एवं लगन के बल पर ही आज भारतीय जनता पार्टी सबसे बड़ी पार्टी बन पाई है। स्व. अटल बिहारी बाजपेई ने पूरे जीवन भर ईमानदारी एवं निष्ठा के साथ पार्टी की सेवा की है। हमे उनके जीवन से प्रेरणा लेनी चाहिए।

किसान मोर्चा के जिला उपाध्यक्ष जयदेव सिंह ने कहा कि भारत को शक्तिशाली राष्ट्र बनाने में परमाणु शक्ति सम्पन्न बनाए जाने का श्रेय पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी बाजपेई को जाता है। इस मौके पर महामंत्री रज्जन शुक्ला , शिवप्रताप सिंह , सरवर खान सहित अन्य कार्यकर्ता पदाधिकारी उपस्थिति रहें।
नोट:- पूरे महीने का विज्ञापन बुक कराए कम कीमत में सम्पर्क करें। 9044684414

By

Share
Share