उत्तर प्रदेश फतेहपुर जिले के कल्यानपुर थाना क्षेत्र के गोपालगंज एनएच 2 पर एक साइकिल सवार स्कूली छात्र को चार पहिया वाहन ने टक्कर मार दिया। जिससे साइकिल सवार छात्र रोड पर गिर कर गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल अवस्था में छात्र को नजदीकी स्वास्थ केंद्र पहुंचाया गया।

जानकारी के अनुसार मलवा थाना क्षेत्र के इटौरा पिलखिनी गांव निवासी गोपाल प्रसाद का 18 वर्षीय पुत्र आदर्श रोज की भांति आज भी व साइकिल पर सवार होकर गोपालगंज सर्वोदय इंटर कॉलेज पढ़ने गया था। तभी एनएच 2 से गुज़रे चार पहिया वाहन ने उसकी साइकिल में टक्कर मार दिया।

जिससे छात्रा आदर्श गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल अवस्था में उसको नजदीकी गोपालगंज सीएचसी पहुंचाया गया। जहां डॉक्टर ने हालत गंभीर देखते हुए प्राथमिक उपचार के बाद सरकारी एंबुलेंस से उसको जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया। वहीं जिला अस्पताल पहुंचने पर ड्यूटी पर मौजूद डॉक्टर घायल छात्र को भर्ती कर उसका इलाज कर रहे हैं।

वही घटना की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने वाहन को कब्जे में लेकर वैधानिक कार्यवाई कर रही है।
नोट:- पूरे महीने का विज्ञापन बुक कराए कम कीमत में सम्पर्क करें। 9044684414

Total Views: 0

By

Share
Share