उत्तर प्रदेश फतेहपुर जिले के मलवा थाना क्षेत्र के आदमपुर गंगा घाट से गंगा स्नान कर घर वापस आते समय मेवली गांव के समीप बैटरी रिक्शा अनियंत्रित होकर पलट गया। जिसमें सवार चार महिलाएं घायल हो गई घटना की सूचना सरकारी एंबुलेंस को दी गई।

सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची एंबुलेंस सभी घायल महिलाओं को इलाज के लिए जिला अस्पताल लेकर पहुंची। जानकारी के अनुसार थाना क्षेत्र के कासिमपुर गांव निवासी स्व.शिव नारायन की 60 वर्षीय पत्नी राम श्री, स्व. राम सनेही की 53 वर्षीय पत्नी सुदामा, ज्ञान सिंग की 30 वर्षीय पत्नी कीर्ति देवी

और रिस्तेदारी में आई सदर कोतवाली क्षेत्र के पक्का तालाब मोहल्ला निवासी अवधेश की 45 वर्षीय पत्नी मुन्नी देवी सभी बैटरी रिक्शे पर सवार थी और वापस आते समय थाना क्षेत्र के मेंवली गांव के समीप उनका बैटरी रिक्शा अनियंत्रित होकर पलट गया।

जिसमें सवार महिलाएं घायल हो गई। घटना की सूचना सरकारी एंबुलेंस को दी गई सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची एंबुलेंस सभी को इलाज के लिए जिला अस्पताल लेकर पहुंची। जहां ड्यूटी पर मौजूद डॉक्टर घायल महिलाओं को भर्ती कर उनका इलाज कर रहे हैं।
नोट:- पूरे महीने का विज्ञापन बुक कराए कम कीमत में सम्पर्क करें। 9044684414

By

Share
Share
error: Content is protected !!