उत्तर प्रदेश फतेहपुर जिले के असोथर थाना क्षेत्र के एमापुर गांव में बीती रात एक महिला छत से गिरकर घायल हो गई। घटना की जानकारी परिजनों को हुई तो तुरंत घायल अवस्था में महिला को इलाज के लिए नजदीकी स्वास्थ् केंद्र लेकर पहुंचे।

जानकारी के अनुसार थाना क्षेत्र के एमापुर गांव निवासी राम गोपाल की 65 वर्षीय पत्नी लक्ष्मी देवी रात को छत पर सो रही थी। तभी वह छत से नीचे गिर कर घायल हो गई

घटना की जानकारी परिजनों को हुई। तो तुरंत उसको इलाज के लिए असोथर सीएचसी लेकर पहुंचे। जहां ड्यूटी पर मौजूद डॉक्टर ने महिला की हालत गंभीर देखते हुए।

प्राथमिक उपचार के बाद सरकारी एम्बुलेन्स से उसको जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया। वही जिला अस्पताल पहुंचने पर ड्यूटी पर मौजूद डॉक्टर महिला को भर्ती कर उसका इलाज कर रहे हैं।
नोट:- पूरे महीने का विज्ञापन बुक कराए कम कीमत में सम्पर्क करें। 9044684414

By

Share
Share
error: Content is protected !!