G-FG6935EM07

उत्तर प्रदेश फतेहपुर जिले की खागा कोतवाली क्षेत्र के कस्बे के समीप एक तेज रफ्तार बाइक सवार रोड पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गया। जिसको स्थानीयो ने इलाज के लिए नजदीकी स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया।

जानकारी के अनुसार कोतवाली क्षेत्र के ईंट गांव निवासी अतर सिंह का 30 वर्षीय पुत्र अजय सिंह बाइक पर सवार होकर किसी काम से खागा कस्बे गया हुआ था। तभी कस्बे के समीप उसकी बाइक अनियंत्रित होकर रोड पर गिर गई।

और वह गंभीर रूप से घायल हो गया जिसको स्थानीयों ने घायल अवस्था मे इलाज के लिए हरदो सीएचसी पहुंचाया।
जहां ड्यूटी पर मौजूद डॉक्टर ने हालत गंभीर देखते हुए। सरकारी एंबुलेंस से उसको जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया।

वहीं जिला अस्पताल पहुंचने पर ड्यूटी पर मौजूद डॉक्टर घायल को भर्ती कर उसका इलाज कर रहे हैं।
नोट:- पूरे महीने का विज्ञापन बुक कराए कम कीमत में सम्पर्क करें। 9044684414

By

Share
Share