उत्तर प्रदेश फतेहपुर जिले में भूतपूर्व प्रधानमंत्री स्वर्गीय राजीव गांधी के जन्म दिवस को सद्भावना दिवस के रूप में मनाने के लिए शासन के निर्देशानुसार इस वर्ष 19 व 20 अगस्त को अवकाश होने के कारण सद्भावना दिवस प्रतिज्ञा समारोह का आयोजन किया गया।

महात्मा गांधी कलेक्ट्रेट सभागार मे जिलाधिकारी श्रुति ने कहा कि सदभावना दिवस मनाने का विचार सभी धर्म, भाषा, और क्षेत्र के लोगों के मध्य राष्ट्रीय एकीकरण /सम्प्रदायिक सदभाव को बढ़ावा देना है।

उन्होंने जिले के अधिकारियों/कर्मचारियों को शपथ दिलाई। मै प्रतिज्ञा करता/करती हूं कि मैं जाति सम्प्रदाय, क्षेत्र, धर्म अथवा भाषा का भेदभाव किये बिना सभी भारतवासियों की भावनात्मक, एकता और सदभावना के लिये कार्य करूंगा / करूंगी।

मै पुनः प्रतिज्ञा करता/करती हूं कि मै हिंसा का सहारा लिये बिना सभी प्रकार के मतभेद, बातचीत और संवैधानिक माध्यमों से सुलझाउगा / सुलझाउगीं। इस अवसर पर मुख्य विकास अधिकारी सूरज पटेल, अपर जिलाधिकारी (वि0/रा0) विनय कुमार पाठक सहित अधिकारी/कर्मचारी उपस्थित रहे।
नोट:- पूरे महीने का विज्ञापन बुक कराए कम कीमत में सम्पर्क करें। 9044684414

By

Share
Share
error: Content is protected !!