उत्तर प्रदेश फतेहपुर जिले के राधा नगर थाना क्षेत्र के देवीगंज मोहल्ला निवासी मां बेटे बाइक पर सवार होकर किसी काम से कौशांबी जनपद गए हुए थे। तभी कोखराज थाना के समीप उनकी बाइक को अज्ञात चार पहिया वाहन टक्कर मारता हुआ निकल गया।
जिससे दोनों रोड पर गिरकर गंभीर रूप से घायल होते हुए अचेत हो गए। जिनको स्थानीयों ने मंझनपुर जिला अस्पताल में इलाज के लिए सरकारी एम्बुलेन्स भेज कर भर्ती कराया।
जानकारी के अनुसार राधनगर थानां क्षेत्र के देवीगंज मोहल्ला निवासी कृष्ण कुमार सिंह का 35 वर्षीय पुत्र मार्शल सिंह चौहान अपनी 55 वर्षीय माँ ऊषा सिंह को बाइक पर सावर कर किसी काम से कौशाम्बी जनपद गया था। जब वह कोखराज थाने के समीप पहुंचा तभी अज्ञात चार पहिया वाहन उसकी बाइक को जोरदार टक्कर मारते हुए निकल गया।
जिससे बाइक सवार मां बेटे दोनों रोड पर गिर कर अचेत हो गए। स्थानीय ने घटना की सूचना सरकारी एंबुलेंस को दी। सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची एंबुलेंस घायल मां बेटे को इलाज के लिए मंझनपुर जिला अस्पताल लेकर पहुंची। जहां डॉक्टर घायलों को भर्ती कर उनका इलाज कर रहे थे।
तभी घटना की जानकारी परिजनों को हुई तो मौके पर पहुंचे परिजन घायलों को प्राइवेट एंबुलेंस से इलाज के लिए फतेहपुर जिला अस्पताल लेकर चले आए। वहीं फतेहपुर जिला अस्पताल पहुंचते ही ड्यूटी पर मौजूद डॉक्टर घायलों को भर्ती कर उनका इलाज कर रहे हैं।
नोट:- पूरे महीने का विज्ञापन बुक कराए कम कीमत में सम्पर्क करें। 9044684414
