उत्तर प्रदेश फतेहपुर जिले के हुसैनगंज थाना क्षेत्र के डलमऊ रोड पर मोपेड और बाइक की भिड़ंत हो गई। जिसमें मोपेड सवार पति-पत्नी घायल हो गए जिनको घायल अवस्था में इलाज के लिए नजदीकी स्वास्थ् केंद्र पहुंचाया गया।

जानकारी के अनुसार थाना क्षेत्र के खूंटहा पर मजरे मौजमाबाद गांव निवासी सीताराम अपनी 60 वर्षीय पत्नी चंदावती को मोपेड पर सवार कर किसी काम से डलमऊ रोड पर जा रहा था। तभी सामने से आई बाइक से उसकी भिड़ंत हो गई। दोनों की भिड़ंत में मोपेड सवार पति-पत्नी दोनों घायल हो गए।

घायल अवस्था में इलाज के लिए हुसैनगज सीएचसी पहुंचाया गया। जहां हालत गंभीर देखते हुए डॉक्टर ने सरकारी एंबुलेंस से घायलों को जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया। वहीं जिला अस्पताल पहुंचने पर ड्यूटी पर मौजूद डॉक्टर दोनों को भर्ती कर उनका इलाज कर रहे हैं।
नोट:- पूरे महीने का विज्ञापन बुक कराए कम कीमत में सम्पर्क करें। 9044684414

Total Views: 0

By

Share
Share