उत्तर प्रदेश फतेहपुर जिले के मालवा थाना क्षेत्र के कुंवरपुर गाँव के समीप एक साइकिल सवार छात्रा से बाइक सवार टकराकर रोड पर गिर गया। इससे बाइक पर सवार मां और बेटा दोनों घायल हो गए घटना की सूचना स्थानियों ने सरकारी एंबुलेंस को दी।

सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची एंबुलेंस घायलों को इलाज के लिए जिला स्तर लेकर पहुंची। जानकारी के अनुसार बिंदकी कोतवाली क्षेत्र के सिलावन गांव निवासी ओम प्रकाश मिश्रा का 20 वर्षी पुत्र अंकुर मिश्रा अपनी 50 वर्षी मां मैंना देवी को बाइक पर सवार कर किसी काम से फतेहपुर आ रहा था।

जब वह मलवा थाना क्षेत्र के कुंवरपुर गांव के समीप पहुंचा तभी एक साइकिल सवार छात्रा से उसकी बाइक टकरा गई। जिससे बाइक पर सवार मां और बेटे दोनों रोड पर गिरकर घायल हो गए। घटना की सूचना स्थानियों ने सरकारी एंबुलेंस को दी।

सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची एंबुलेंस घायल मां बेटे को इलाज के लिए जिला अस्पताल लेकर पहुंची। जहां ड्यूटी पर मौजूद डॉक्टर घायलों को भर्ती कर उनका इलाज कर रहे हैं।
नोट:- पूरे महीने का विज्ञापन बुक कराए कम कीमत में सम्पर्क करें। 9044684414

By

Share
Share
error: Content is protected !!