उत्तर प्रदेश फतेहपुर जिले के गाजीपुर थाना क्षेत्र के ग्राम बड़नपुर पुल के समीप चार पहिया वाहन की चपेट में आ जाने से 20 वर्षीय बाइक सवार गम्भीर रूप से घायल हो गया। जिसे उपचार के लिए जिला चिकित्सालय में भर्ती कराया गया।
जानकारी के अनुसार राधानगर थाना क्षेत्र के रारा गांव निवासी स्व. नवल किशोर मिश्रा का पुत्र मृदुल कुमार मिश्रा रविवार की सुबह बाइक से गाजीपुर रिश्तेदारी में जा रहा था। जैसे ही वह बड़नपुर पुल के समीप पहुंचा तभी सामने से आ रही चार पहिया वाहन ने टक्कर मार दिया।
जिससे वह घायल हो गया। सूचना पाकर मौके पर पहुंची सरकारी एंबुलेंस ने घायल को उपचार के लिए जिला चिकित्सालय में भर्ती कराया। जहा ड्यूटी पर मौजूद डॉक्टर घायल को भर्ती कर इसका इलाज कर रहे है।
नोट:- पूरे महीने का विज्ञापन बुक कराए कम कीमत में सम्पर्क करें। 9044684414
