उत्तर प्रदेश फतेहपुर जिले के ललौली थाना क्षेत्र के अजमतपुर गांव के समीप खेतों में काम करने गई महिला को जहरीले सांप ने काट लिया। सांप काटने की बात उसने घर आकर अपने परिजनों को बताई। तो तुरंत परिजनों ने घटना की सूचना सरकारी पुलिस को दी। सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची एंबुलेंस महिला को इलाज के लिए जिला अस्पताल लेकर पहुंची। जानकारी के अनुसार थाना क्षेत्र के अजमतपुर गांव निवासी सुरेश की 32 वर्षीय पत्नी संगीता देवी खेतों में काम करने गई थी।

तभी उसको जहरीले साँप ने काट लिया। संगीता देवी ने घर आकर सांप काटने की बात अपने परिजनों को बताई तो तुरंत घटना की सूचना परिजनों ने सरकारी एंबुलेंस को दी। सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची एंबुलेंस महिला को इलाज के लिए जिला अस्पताल लेकर पहुंची। जहां ड्यूटी पर मौजूद डॉक्टर महिला को भर्ती कर उसका इलाज कर रहे हैं।
नोट:- पूरे महीने का विज्ञापन बुक कराए कम कीमत में सम्पर्क करें। 9044684414

By