उत्तर प्रदेश फतेहपुर जिले की सदर कोतवाली क्षेत्र के बस्तापुर गांव के मोड़ के समीप एक तेज रफ़्तार चार पहिया वाहन ने साइकिल सवार मजदूर को टक्कर मार दिया। जिससे साइकिल सवार रोड पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गया। जब तक उसको कहीं इलाज के लिए लेकर जाते उससे पहले ही उसकी घटना स्थल पर ही दर्दनाक मौत हो गई। घटना की सूचना स्थानी पुलिस को हुई तो मौके पर पहुंची पुलिस ने मृतक के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। जानकारी के अनुसार कोतवाली क्षेत्र के बस्तापुर गांव निवासी सियाराम का 30 वर्षीय पुत्र अखिलेश जो मेहनत मजदूरी कर अपने परिवार का पालन पोषण करता था। रोज की भांति वह शाम को कम से वापस अपने घर जा रहा था। जैसे ही वह अपने गांव के मोड़ के समीप पहुंचा तभी सामने से एक तेज रफ़्तार चार पहिया वाहन ने उसकी साइकिल को टक्कर मार दिया। जिससे उसकी घटना स्थल पर ही मौत हो गई। घटना की सूचना स्थानीय पुलिस को हुई तो मौके पर पहुंची पुलिस ने मृतक के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
नोट:- पूरे महीने का विज्ञापन बुक कराए कम कीमत में सम्पर्क करें। 9044684414

Share
Share