उत्तर प्रदेश फतेहपुर जिले के थरियांव थाना क्षेत्र के फैजुल्लापुर रेलवे स्टेशन के समीप आनंद विहार ट्रेन में एक यात्री बाहर झांकने लगा तभी बिजली के पोल से टकराकर उसकी दर्दनाक मौत हो गई। घटना की सूचना पुलिस को हुई तो मौके पर पहुंची पुलिस ने मृतक के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। जानकारी के अनुसार कौशाम्बी जनपद के करारी थानां क्षेत्र के भेला मकदूमपुर गाँव निवासी जिया लाल का 22 वर्षीय पुत्र सरविन्द अपने घर आनंन्द बिहार ट्रेन पर सवार होकर जा रहा था। जब वह जिले के थरियांव थानां क्षेत्र फैजुल्लापुर रेलवे स्टेसन के समीप पहुंचा तभी ट्रेन से झांकने पर वह बिजलीं के पोल से टकरा गया। जिससे उसकी मौके पर ही दर्द नाक मौत हो गई। घटना की सूचना पुलिस को हुई तो मौके पर पहुंचे पुलिस ने मृतक केशव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। वहीं पोस्टमार्टम हाउस पहुंचे मृतक के भाई अरविंद कुमार ने बताया हम दोनों भाई ट्रेन में साथ थे सरविन्द ट्रेन के बाहर झांकने लगा तभी खम्बे से टकरा कर उसकी मौत हो गई।
नोट:- पूरे महीने का विज्ञापन बुक कराए कम कीमत में सम्पर्क करें। 9044684414

By

Share
Share
error: Content is protected !!