उत्तर प्रदेश फतेहपुर जिले की बिंदकी तहसील क्षेत्र स्थित गंगा नदी एवं पांडु नदी के जल स्तर में लगातार हो रही वृद्धि के दृष्टिगत प्रभावित ग्राम- जाड़े का पुरवा, बिंदकी फार्म, बेनीखेड़ा का जिलाधिकारी श्रुति द्वारा स्थलीय निरीक्षण किया गया। क्षेत्रीय नागरिकों द्वारा वस्तुस्थिति से अवगत कराया गया। जिलाधिकारी द्वारा उपजिलाधिकारी बिंदकी को निर्देशित किया कि बढ़ते जल स्तर को देखते हुए बाढ प्रभावित ग्रामों की सभी व्यवस्थाएं दुरुस्त रखी जाय और लेखपाल को लगातार बाढ़ प्रभावित ग्रामों में भ्रमणशील रहकर निरन्तर निगरानी बनाए रखे और कहा की ग्रामीणों को कटान क्षेत्र से दूर रहने के लिए कहा जाय।

उन्होंने पशु चिकित्साधिकारी को निर्देशित किया कि बाढ़ प्रभावित ग्रामों में समय-समय पर पशुओं का स्वास्थ्य के बारे में जानकारी ले और समुचित उपचार सुनिश्चित करेंगे। उन्होंने संबंधित जेई विद्युत को निर्देश दिए की सुनिश्चित करे कि ग्रामों की विद्युत आपूर्ति सुचारू रूप से बनाए रखे। बाढ़ प्रभावित ग्रामों में पीने योग्य शुद्ध पेय जल हेतु टैंकर की व्यवस्था की जाय। प्रभारी चिकित्साधिकारी ग्रामों का भ्रमण कर लगातार निगरानी बनाए रखे। ख़ाद्य सामग्री की समस्त व्यवस्थाएं करने के निर्देश संबंधित को दिए गए। उन्होंने अधिशाषी अभियन्ता तत्पश्चात जिलाधिकारी ने ब्लॉक-मलवा क्षेत्रांतर्गत कंपोजिट विद्यालय, ग्राम कटरी आशा फार्म का औचक निरीक्षण किया।

निरीक्षण के दौरान बच्चों को दी जाने वाली शिक्षा की गुणवत्ता को परखा और अध्यापकों को निर्देशित किया कि बच्चो को गुणवत्तापरक शिक्षा दी जाय, क्योंकि बच्चे देश का भविष्य है। इस अवसर पर उपजिलाधिकारी बिंदकी मनीष कुमार, तहसीलदार जगदीश सिंह, नायब तहसीलदार रवि प्रजापति, प्रभारी निरीक्षक, लेखपाल, ग्राम प्रधान उपस्थित रहे।
नोट:- पूरे महीने का विज्ञापन बुक कराए कम कीमत में सम्पर्क करें। 9044684414

By

Share
Share
error: Content is protected !!