G-FG6935EM07

उत्तर प्रदेश फतेहपुर जिले की बिंदकी कोतवाली क्षेत्र के कोरवां गांव के समीप एक तेज रफ्तार विक्रम अनियंत्रित होकर रोड पर पलट गया जिससे में विक्रम में सवार एक वृद्ध गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल अवस्था में वृद्ध को इलाज के लिए नजदीकी स्वास्थ् केंद्र पहुंचाया गया। जानकारी के अनुसार राधा नगर थाना क्षेत्र के उमरी गांव निवासी फगुना का 65 वर्षीय पुत्र रामपाल व उसकी पुत्री तारा देवी दोनों बिंदकी कोतवाली क्षेत्र के रजीपुर गांव अपनी पुत्री के यहां से वापस विक्रम में सवार होकर वापस अपने घर आ रहा था।

उसका विक्रम जैसे ही कोतवाली क्षेत्र के कोरवां गांव के समीप पहुंचा। तभी अनियंत्रित होकर रोड पर पलट गया। जिसके चलते बृद्ध रामपाल गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल अवस्था में उसको इलाज के लिए बिंदकी सीएचसी पहुंचाया गया। जहां डॉक्टर ने चोट गंभीर देखते हुए सरकारी एंबुलेंस से उसको जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया। वहीं जिला अस्पताल पहुंचने पर ड्यूटी पर मौजूद डॉक्टर घायल को भर्ती कर उसका इलाज कर रहे हैं।
नोट:- पूरे महीने का विज्ञापन बुक कराए कम कीमत में सम्पर्क करें। 9044684414

By

Share
Share