उत्तर प्रदेश फतेहपुर जिले के राधानगर थाना क्षेत्र के जयराम नगर मोहल्ले में एक युवक ने परिवारिक कलह के चलते घर के अंदर फांसी लगा लिया। जिसकी जानकारी परिजनों को हुई तो घर में हड़कम्प मच गया। तुरंत युवक को फाँसी के फंदे से उतार कर इलाज के लिए परिजन जिला अस्पताल लेकर पहुंचे। जानकारी के अनुसार थाना क्षेत्र के जयराम नगर मोहल्ला निवासी रज्जन सिंह का 27 वर्षीय पुत्र अनुराग सिंह ने पारिवारिक कलह के चलते घर के अंदर फांसी लगाकर अपनी जीवन लीला समाप्त करने का प्रयास किया। परिजनों ने फाँसी के फन्दे से अनुराग सिंह को लटकता हुआ देखा तो घर में हड़कंप मच गया। तुरंत उसको फांसी के फंदे से उतार कर इलाज के लिए परिजन जिला अस्पताल लेकर पहुंचे। जहां ड्यूटी पर मौजूद डॉक्टरो ने अथक प्रयास के बाद उसे मृत घोषित कर दिया।
नोट:- पूरे महीने का विज्ञापन बुक कराए कम कीमत में सम्पर्क करें। 9044684414

Share
Share