उत्तर प्रदेश फतेहपुर जिले की सदर कोतवाली क्षेत्र के एनएच 2 नऊवा बाग ओवर ब्रिज के समीप एक तेज रफ्तार अज्ञात रोड वेज बस ने पैदल जा रहे राहगीर को कुचलती हुई निकल गई। जिससे राहगीर की मौके पर ही मौत हो गई। घटना की सूचना स्थानीय पुलिस को हुई तो घटना स्थल पर पहुंची पुलिस ने मृतक के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। जानकारी के अनुसार काशीराम कालोनी निवासी स्व. महेश का 30 वर्षीय पुत्र इंद्रजीत बीती रात 8 बजे शनिदेव मंदिर से पैदल घर जा रहा था। जब वह नऊवा बाग ओवर ब्रिज के समीप पहुंचा तभी एनएच 2 से गुजरी एक तेज रफ्तार अज्ञात रोड वेज बस उसको रौंदती हुई निकल गई। जिससे इंद्रजीत की मौके पर ही मौत हो गई। घटना की सूचना स्थानीय पुलिस को हुई तो घटना स्थल पर पहुंची पुलिस ने मृतक के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
नोट:- पूरे महीने का विज्ञापन बुक कराए कम कीमत में सम्पर्क करें। 9044684414

By

Share
Share
error: Content is protected !!