G-FG6935EM07

उत्तर प्रदेश फतेहपुर जिले के पुलिस अधीक्षक द्वारा अपराध एवं अपराधियो के विरूद्ध चलाये गये अभियान के क्रम में उ0नि0 प्रशान्त कटियार मय हमराह फोर्स के द्वारा सरकारी बस स्टाप जहानाबाद के पास लगे इण्डिया नं०1एटीएम के पास से आरोपी विजय सिंह पुत्र विश्वाम सिंह निवासी जरसेन थाना मूसानगर जनपद कानपुर देहात उम्र करीब 32 वर्ष को गिरफ्तार किया। जिसके कब्जे से विभिन्न बैंक के भिन्न भिन्न नामो के कई एटीएम कार्ड तथा चोरी किये हुए एटीएम कार्ड से निकाले गये रूपये तथा एक अदद सफेद रंग की बैगनार नं0 UP 16 ETO854 व एन्ड्राइड वीवो मोबाइल फोन आदि बरामद हुए। आरोपी विजय सिंह उपरोक्त के विरूद्ध अन्य कई जनपदों में एटीएम चोरी/फ्राड से सम्बन्धित अभियोग पंजीकृत है। आरोपी शातिर किस्म का कुख्यात एटीएम चोर/फ्राड है। बरामदगी के आधार पर आरोपी के विरूद्ध अभियोग पंजीकृत करते हुए न्यायालय रवाना कर आवश्यक विधिक कार्यवाई की जा रही है।
नोट:- पूरे महीने का विज्ञापन बुक कराए कम कीमत में सम्पर्क करें। 9044684414

By

Share
Share