उत्तर प्रदेश फतेहपुर जिले के हुसैनगंज थाना क्षेत्र के उमरपुर बेरा गांव के समीप शौचक्रिया करने गए युवक पर अन्ना साँड़ ने हमला कर उसको मौत के घाट उतार दिया। मौत की खबर परिजनों को हुई तो मृतक के घर मे कोहराम मच गया। घटना की सूचना स्थानीय पुलिस को दी गई सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने मृतक के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। जानकारी के अनुसार थाना क्षेत्र के उमरपुर बेरा गांव निवासी स्वर्गी गया प्रसाद त्यागी का 30 वर्षीय पुत्र भीम सिंह गांव के समीप शौचक्रिया करने गया था। तभी घूम रहे आवारा साँड़ ने हमला कर उसको मौत के घाट उतार दिया। घटना की जानकारी परिजनों को हुई तो मृतक के घर में कोहराम मच गया। घटना की सूचना स्थानीय पुलिस को दी गई सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने मृतक के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
नोट:- पूरे महीने का विज्ञापन बुक कराए कम कीमत में सम्पर्क करें। 9044684414

By

Share
Share
error: Content is protected !!