उत्तर प्रदेश फतेहपुर जिले के मलवा थाना क्षेत्र के काँधी गांव में एक युवक घर की छत पर मोबाइल से बात करते-करते नीचे गिरकर घायल हो गया । जिसकी जानकारी उसके परिजनों को हुई तो तुरंत परिजनों ने घटना की सूचना सरकारी एम्बुलेन्स को दी। सूचना मिलती ही मौके पर पहुंची एम्बुलेन्स घायल युवक को इलाज के लिए जिला अस्पताल लेकर पहुंची।

जानकारी के अनुसार थाना क्षेत्र के काँधी गांव निवासी राम प्रकाश का 20 वर्षीय पुत्र प्रियांशु छत पर मोबाइल से बात कर रहा था। तभी वह बात करते-करते छत से नीचे गिरकर घायल हो गया। जिसकी जानकारी परिजनों को हुई तो तुरंत परिजनों ने घटना की सूचना सरकारी एम्बुलेन्स को दी। घटना की सूचना मिलती ही मौके पर पहुंची एम्बुलेन्स घायल युवक को इलाज के लिए जिला अस्पताल लेकर पहुंची। जहाँ ड्यूटी पर मौजूद डॉक्टर घायल को भर्ती कर उसका इलाज कर रहे है।
नोट:- पूरे महीने का विज्ञापन बुक कराए कम कीमत में सम्पर्क करें। 9044684414

By

Share
Share
error: Content is protected !!