उत्तर प्रदेश फतेहपुर जिले के असोथर थाना क्षेत्र के नारायनपुर टीकर गांव में एक युवक ने मानसिक तनाव में बाबुल के पेड़ पर फांसी का फंदा लगाकर आत्महत्या कर लिया। जिसकी जानकारी स्थानीय पुलिस को दी गई। सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने मृतक के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। जानकारी के अनुसार नरायनपुर टिकर गाँव निवासी शम्भूदयाल का 40 वर्षित पुत्र जसवंत यादव बीती रात घर के बाहर बाबुल के पेड़ में फांसी का फंदा लगाकर अपनी जीवन लीला समाप्त कर ली। घटना की जानकारी स्थानीय पुलिस को हुई तो मौके पर पहुंची पुलिस ने मृतक के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। वहीं पोस्टमार्टम हाउस पहुंचे मृतक के चचेरे भाई प्रकाश ने बताया मृतक नशे का आदि था नशे की लत में उसने अपनी 5 बीघा खेती बेच दिया। उसके माता पिता का पहले ही देहांत हो चुका था। मृतक जसवंत के नशे से तंग आकर उसकी पत्नी अपने 2 बच्चो को लेकर कही चली गई थी। उसके आगे पीछे कोई नही था जिसके चलते वह मानसिक तनाव में रहा करता था। तभी उसने बीती रात बबूल के पेड़ पर फांसी का फंदा लगा आत्महत्या कर लिया है।
नोट:- पूरे महीने का विज्ञापन बुक कराए कम कीमत में सम्पर्क करें। 9044684414

By

Share
Share
error: Content is protected !!