G-FG6935EM07

उत्तर प्रदेश फतेहपुर जिले के गाजीपुर थाना क्षेत्र के गम्भरी गांव में घर के अंदर काम कर रहे एक युवक को साँप ने काट लिया। साँप काटने की बात उसने अपने परिजनों को बताई तो तुरंत परिजनों ने घटना की सूचना सरकारी एम्बुलेन्स को दी। सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची एम्बुलेन्स युवक को इलाज के लिए जिला अस्पताल लेकर पहुंची। जानकारी के अनुसार थाना क्षेत्र के गम्भरी गांव निवासी जागेश्वर का 48 वर्षीय पुत्र भलेंद्र प्रताप घर में काम कर रहा था। तभी उसको सांप ने काट लिया सांप काटने की बात उसने अपने परिजनों को बताई तो परिजनों ने घटना की सूचना सरकारी एम्बुलेन्स को दी। सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची एम्बुलेन्स भलेंद्र को इलाज के लिए जिला अस्पताल लेकर पहुंची। जहां ड्यूटी पर मौजूद डॉक्टर युवक को भर्ती कर उसका इलाज कर रहे हैं।
नोट:- पूरे महीने का विज्ञापन बुक कराए कम कीमत में सम्पर्क करें। 9044684414

By

Share
Share