उत्तर प्रदेश फतेहपुर जिले के रेलवे स्टेशन के समीप एक युवक ट्रेन की चपेट में आ गया जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। घटना की जानकारी जीआरपी को हुई तो मौके पर पहुंची जीआरपी ने मृतक के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। जानकारी के अनुसार बाँदा जनपद के मार्का थानां क्षेत्र के मुड़वारा निवासी जगन्नाथ का 25 वर्षीय पुत्र राम प्रकाश हापुड़ में किसी प्राइवेट कम्पनी में काम करता था। वह किसी काम से फतेहपुर जनपद आया हुआ था। तभी फतेहपुर रेलवे स्टेसन और दुर्गा मंदिर के बीच ट्रेन की चपेट में आकर उसकी मौके पर ही मौत हो गई। घटना की जानकारी जीआरपी को हुई तो मौके पर पहुंची जीआरपी ने मृतक के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
नोट:- पूरे महीने का विज्ञापन बुक कराए कम कीमत में सम्पर्क करें। 9044684414

Share
Share