G-FG6935EM07

उत्तर प्रदेश फतेहपुर जिले में इमरजेंसी केस में शहर के जिला अस्पताल में भर्ती मरीज रीता पत्नी गोविंद उम्र 25 वर्ष निवासी ग्राम कंजरन का डेरा पोस्ट जोनिहा मरीज को प्रसव के बाद रक्त की कमी हो गयी, जिस कारण डॉक्टर ने मरीज को एक यूनिट दुर्लभ रक्त समूह ए निगेटिव की आवश्यकता बताई। जिले में रक्त की कमी के चलते और रक्त समूह दुर्लभ होने के कारण मरीज के तीमारदार गोविंद काफी परेशान थे। सर्व फार ह्यूमैनिटी टीम को केस की जानकारी होते ही ,केस की जांच कर केस ग्रुप में डालते ही चित्रांश नगर सदर कोतवाली निवासी अशोक कुमार रक्तदान के लिए तैयार हो गए। और देर न करते हुए जिला अस्पताल रक्तकेन्द्र पहुचकर मरीज रीता के लिए अशोक कुमार ने अपना पाचवा रक्तदान किया। जिससे मरीज के तीमारदार को असानी से रक्त उपलब्ध हो सका। टीम की सेवा भाव को देखते हुए मरीज के तीमारदार मरीज के भाई शुभम ने सर्व फार ह्यूमैनिटी के सेवा भाव की प्रशंसा की और अपना रक्तदान किया। जिससे टीम आगे भी किसी जरूरतमंद की मदद कर सके। इस मौके पर टीम से गुरमीत सिंह, जिला अस्पताल से अशोक शुक्ला, अजय, बृजेश, कौशल श्रीवास्तव, राजू कैथवास, कमला प्रसाद उपस्थित रहे।
नोट:- पूरे महीने का विज्ञापन बुक कराए कम कीमत में सम्पर्क करें। 9044684414

By

Share
Share