उत्तर प्रदेश फतेहपुर जिले के हुसैनगंज थानां क्षेत्र बीके घनश्यामपुर गांव के समीप बाइक से खेत जा रहे दो युवको की बाइक अनियंत्रित होकर गिर गई। जिससे बाइक सवार दोनों लोग घायल हो गए घटना की सूचना सरकारी एंबुलेंस को दी गई। सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची एंबुलेंस घायलों को इलाज के लिए जिला अस्पताल लेकर पहुंची। जानकारी के अनुसार हुसैनगंज थानां क्षेत्र के घनश्यामपुर गांव निवासी महाबली का 32 वर्षीय पुत्र बिंदा प्रसाद व गाजीपुर थानां क्षेत्र के मोहम्मदपुर गांव निवासी सन्तोष का 31 वर्षीय पुत्र रनजीत कुमार दोनों बाइक पर सवार होकर घनश्यामपुर गाँव से खेत जा रहे थे। तभी उनकीं बाइक गाँव के समीप अनुयंत्रित होकर गिर गई। जिससे दोनों बाइक सवार घायल हो गए। घटना की सूचना सरकारी एम्बुलेन्स को दी गई सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची एंबुलेंस घायलों को इलाज के लिए जिला अस्पताल लेकर पहुंची। जहां ड्यूटी पर मौजूद डॉक्टर घायलों को भर्ती कर उनका इलाज कर रहे हैं।
नोट:- पूरे महीने का विज्ञापन बुक कराए कम कीमत में सम्पर्क करें। 9044684414

By

Share
Share
error: Content is protected !!