उत्तर प्रदेश फतेहपुर जिले की ललौली थाना क्षेत्र के भूप का डेरा मजरे कोर्राकनक गांव में एक युवक ने घर के अंदर फांसी लगाकर अपनी जीवन लीला समाप्त कर लिया। परिजनों ने फांसी के फंदे से लटका हुआ जब उसको शव देखा तो घर मे कोहराम मच गया। घटना की सूचना परिजनों ने स्थानीय पुलिस को दी। सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने मृतक के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। जानकारी के अनुसार थानां क्षेत्र के भूप का डेरा मजरे कोर्राकनक गाँव निवासी राजा राम का 24 वर्षीय पुत्र राम कुमार ने घर के अंदर फांसी लगाकर अपनी जीवन लीला समाप्त कर लिया। परिजनों ने फांसी के फंदे से उसका शव लटका हुआ देखा तो घर मे कोहराम मच गया। घटना की सूचना स्थानीय पुलिस को दी गई। सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने मृतक के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। वही पोस्टमार्टम हाउस पहुंचा मृतक का चचेरा भाई जय राम ने बताया कि कल शाम को राम कुमार यमुना नदी से नहा कर घर आया। उसके बाद घर के अंदर उसने फांसी लगा लिया है। वजह क्या रही इसके बारे में कोई जानकारी किसी को नही है।
नोट:- पूरे महीने का विज्ञापन बुक कराए कम कीमत में सम्पर्क करें। 9044684414

By

Share
Share
error: Content is protected !!