उत्तर प्रदेश फतेहपुर जिले की बिंदकी कोतवाली क्षेत्र के शहबाजपुर गांव के समीप एक बाइक सवार को अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दिया। जिससे बाइक सवार गंभीर रूप से घायल हो गया। घटना की सूचना स्थानियों ने सरकारी एंबुलेंस को दी। सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची एंबुलेंस घायल को इलाज के लिए नजदीकी स्वास्थ् केंद्र लेकर पहुंची। जहां डॉक्टर ने जाँच के उपरांत घायल को मृत घोषित कर दिया। जानकारी के अनुसार ललौली थानां क्षेत्र के बनरसी गांव निवासी मौजी लाल का 27 वर्षीय पुत्र पंकज पाल अपनी माँ प्रेम देबी को रक्षाबंधन के पर्व पर छोड़ने कमरापुर बिन्दकी गया था। माँ को छोड़कर वापस आपने घर जाते समय शहबाजपुर गाँव के समीप अज्ञात वाहन ने उसकी बाइक को टक्कर मार दिया। जिससे बाइक चालक पंकज गम्भीर रूप से घायल हो गया। घटना की सूचना स्थानियों ने सरकारी एंबुलेंस को दी। सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची एंबुलेंस घायल को इलाज के लिए बिंदकी सीएचसी लेकर पहुंची। जहां डॉक्टर ने जाँच के उपरांत घायल पंकज को मृत घोषित कर दिया।
नोट:- पूरे महीने का विज्ञापन बुक कराए कम कीमत में सम्पर्क करें। 9044684414

By

Share
Share
error: Content is protected !!