उत्तर प्रदेश फतेहपुर जिले के औंग रेलवे स्टेशन के समीप रेलवे नाका पार करते समय ट्रेन आ जाने से बाइक सवार ट्रेन की चपेट में आ गया। जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई घटना की सूचना पुलिस को हुई। तो मौके पर पहुंची पुलिस ने बाइक सवार मृतक के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। जानकारी के अनुसार थाना क्षेत्र के गंगचौली गांव निवासी शिव सागर का 20 वर्षीय पुत्र विशेष द्विवेदी उर्फ छोटू अपने भाई सिद्धार्थ के साथ कानपुर अपनी बहन रूपल के वहां से राखी बंधवा कर वापस अपने गाँव गंगचौली जा रहा था। तभी औंग स्टेसन के समीप रेलवे नाका पर उसका भाई सिद्धार्थ बाइक से उतर कर पैदल नाका पार करने लगा और विशेष द्विवेदी अपनी बाइक पर सवार होकर नाका से निकाल रहा था। तभी ट्रेन आ जाने से बाइक सवार ट्रेन की चपेट में आ गया। जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई घटना की सूचना पुलिस को हुई। तो मौके पर पहुंची पुलिस ने बाइक सवार मृतक विशेष द्विवेदी के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
नोट:- पूरे महीने का विज्ञापन बुक कराए कम कीमत में सम्पर्क करें। 9044684414

By

Share
Share
error: Content is protected !!