उत्तर प्रदेश फतेहपुर जिले में राजीव गांधी के जन्मदिन के अवसर पर जिला कांग्रेस कमेटी के कार्यालय में एक गोष्ठी का आयोजन पूर्व विधायक अमरनाथ सिंह अनिल की उपस्थिति में किया गया। गोष्ठी में वक्ताओं ने राजीव गांधी जी को इक्कीसवीं सदी के भारत के निर्माता की संज्ञा देकर उन्हें श्रद्धासुमन अर्पित किये।

गोष्ठी की अध्यक्षता करते हुए जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष अखिलेश पांडेय ने कहा कि देश के सबसे युवा प्रधानमंत्री ने अपने कार्यों से देश की जनता के दिलो-दिमाग में अमिट छाप छोड़ी। पूर्व विधायक अमरनाथ सिंह अनिल ने राजीव गांधी के अपने व्यक्तिगत प्रसंगों को याद किया। गोष्ठी में शहर अध्यक्ष मोहसिन खान, सुरेश तिवारी, राजीव लोचन निषाद, शिवाकांत तिवारी, वीरेंद्र सिंह चौहान, कल्लू कोरी, वीरेंद्र गुप्ता, अशोक दुबे, इकबाल नफीस, सलीम, व जैनेन्द्र प्रजापति आदि उपस्थित रहे।

By