G-FG6935EM07

उत्तर प्रदेश फतेहपुर जिले के थाना राधानगर क्षेत्र में भैंस चोरी की घटित घटनाओं में पंजीकृत अभियोग की विवेचना की कार्यवाई में कुल 04 आरोपियो में राहुल पासवान पुत्र मनोहर पासवान नि० अमौरा थाना मलवा हालपता नई बस्ती राधानगर थाना राधानगर की संलिप्ता प्रकाश में आने पर 03 अभियुक्तो को गिरफ्तारी की गयी थी तथा अभियुक्त राहुल पासवान पुत्र राममनोहर पासवान निवासी अमौरा थाना मलवां निरंतर फारार चल रहा था जिसकी गिरफ्तारी हेतु जनपद स्तर पर रू0 25,000 का इनाम घोषित किया गया था। थाना राधानगर पुलिस द्वारा रात्रि मुखबिर की सूचना पर जखनी के समीप मुठभेड़ में वांछित इनामिया अभियुक्त राहुल कुमार पासवान पुत्र राम मनोहर पासवान उम्र करीब 30 वर्ष निवासी अमौरा थाना मलवा को गिरफ्तार कर कब्जे से 01 अदद अवैध तमंचा 315 बोर व 02 अदद जिन्दा कारतूस व 02 अदद खोखा कारतूस 315 बोर बरामद किया गया है। अभियुक्त की पुलिस मुठभेड़ में गिरफ्तारी एवं बरामद तमंचा कारतूस के सम्बन्ध में थाना राधानगर पर अभियोग पंजीकृत कर नियमानुसार विधिक कार्यवाई की जा रही है। अभियुक्त शातिर किश्म का अंर्तरजनपदीय पशु चोर है। अभियुक्त पर जनपद सहित अन्य जनपदों में अपराधिक अभियोग दर्ज है। अभियुक्त की गिरफ्तारी हेतु जनपद स्तर पर 25 हजार का इनाम घोषित किया गया था।
नोट:- पूरे महीने का विज्ञापन बुक कराए कम कीमत में सम्पर्क करें। 9044684414

By

Share
Share