उत्तर प्रदेश फतेहपुर जिले के हथगांम थाना क्षेत्र के कस्बे के समीप एक तेज रफ्तार बाइक सवार ने साइकिल से बाजार करने जा रहे बृद्ध को टक्कर मार दिया। जिससे बृद्ध रोड पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गया। घटना की सूचना स्थानियों ने सरकारी एंबुलेंस को दी। सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची एंबुलेंस घायल को इलाज के लिए जिला अस्पताल लेकर पहुंची। जानकारी के अनुसार थाना क्षेत्र के बड़ी सझिया इरादतपुर धामी गांव निवासी स्वर्गीय श्रीपाल का 78 वर्षीय पुत्र श्रीकेशन साइकिल पर सवार होकर कस्बा बाजार करने जा रहा था। तभी रोड से निकले एक तेज रफ्तार बाइक सवार ने उसकी साइकिल को टक्कर मार दिया। जिससे श्रीकेशन रोड पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गया। घटना की सूचना स्थानियों ने सरकारी एंबुलेंस को दी। सूचना पर पहुंची एंबुलेंस घायल को इलाज के लिए जिला अस्पताल लेकर पहुंची। जहां ड्यूटी पर मौजूद डॉक्टर ने घायल की हालत गंभीर देखते हुए कानपुर मेडिकल कॉलेज के लिए रेफर कर दिया। जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई।
नोट:- पूरे महीने का विज्ञापन बुक कराए कम कीमत में सम्पर्क करें। 9044684414

By

Share
Share
error: Content is protected !!