फतेहपुर। जिले की खागा कोतवाली क्षेत्र के हरदो के समीप एक बैटरी रिक्सा अनियंत्रित होकर पलट गया। जिससे रिक्से पर सवार एक बृद्ध महिला नीचे दबने के चलते ज़्यादा घायल हो गई। बाकी अन्य सवारियां मामूली रूप से चोटिल हुई है। घायल बृद्ध महिला को तुरन्त इलाज के लिए नज़दीकी स्वास्थ केंद्र पहुंचाया गया। जानकारी के अनुसार खखरेरू थानां क्षेत्र के बदनमऊ गाँव निवासी ऐनुल की 60 वर्षीय पत्नी हमीदा बेगम गाँव के समीप से प्राइवेट बस पर सवार होकर किसी काम से खागा आ रही थी। बस से हरदो में उतारने के बाद वह बैट्री रिक्से पर सवार हुई तभी रास्ते मे बैट्री रिक्सा अनियंत्रित होकर पलट गया। जिससे हमीदा बेगम नीचे दबने के चलते ज़्यादा घायल हो गई। बाकी अन्य सवारियां मामूली रूप से चोटिल हुई है। हमीदा बेगम को तुरन्त इलाज के लिए हरदो सीएचसी पहुंचाया गया। जहाँ डॉक्टर ने प्राथमिक उपचार के बाद सरकारी एम्बुलेन्स से जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया। वही जिला अस्पताल पहुंचने पर ड्यूटी पर मौजूद डॉक्टर भर्ती कर उनका इलाज कर रहे है।

By

Share
Share
error: Content is protected !!