उत्तर प्रदेश फतेहपुर जिले की खागा कोतवाली क्षेत्र के हरदो गांव में एक किशोरी ने घरेलू कलह के चलते ज़हरीला पदार्थ खाकर अपनी जीवन लीला समाप्त करने का प्रयास किया। जिसकी जानकारी उसके परिजनों को हुई तो घर मे हड़कम्प मच गया। तुरन्त किशोरी को इलाज के लिए नज़दीकी स्वास्थ केंद्र लेकर पहुंचे। जानकारी के अनुसार कोतवाली क्षेत्र के हरदो गाँव निवासी शिव करन की 14 वर्षीय पुत्री दिब्या ने परिवारिक कलह के चलते घर के अंदर ज़हरीला पदार्थ खाकर अपनी जीवन लीला समाप्त करने का प्रयास किया।

जिसकी जानकारी उसके परिजनों को हुई तो घर मे हड़कम्प मच गया। तुरन्त किशोरी दिब्या को इलाज के लिए परिजन हरदो सीएचसी लेकर पहुंचे। जहाँ डॉक्टर ने किशोरी की हालत गम्भीर देखते हुए उसको सरकारी एम्बुलेन्स से जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया। वही जिला अस्पताल पहुंचते ही ड्यूटी पर मौजूद डॉक्टर किशोरी को भर्ती कर उसका इलाज कर रहे है।
नोट:- पूरे महीने का विज्ञापन बुक कराए कम कीमत में सम्पर्क करें। 9044684414

Share
Share