उत्तर प्रदेश फतेहपुर जिले के मलवा थाना क्षेत्र के एनएच 2 पर रोड हादसे में एक लगभग 45 वर्षी युवक की मौत हो गई थी। घटना की सूचना स्थानियों ने पुलिस को दी सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने मृतक अज्ञात युवक के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। जानकारी के अनुसार थाना क्षेत्र के सौरा एनएच 2 पर एक अज्ञात युवक को कोई अज्ञात वाहन टक्कर मारता हुआ निकल गया। जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई घटना की सूचना स्थानीय पुलिस को दी गई। सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने मृतक के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया था। जहाँ 72 घंटे बीतने के बाद भी मृतक का कोई भी परिजन नही पहुंचा जिससे शव की शिनाख्त नही हो सकी तो पोस्टमार्टम कराया गया।
नोट:- पूरे महीने का विज्ञापन बुक कराए कम कीमत में सम्पर्क करें। 9044684414

By

Share
Share
error: Content is protected !!