उत्तर प्रदेश फतेहपुर जिले में छठवीं पोषण माह सितम्बर, 2023 जनपद में दिनांक 01 सितम्बर से 30 सितम्बर तक छठा राष्ट्रीय पोषण माह का आयोजन किया जा रहता है। तत्क्रम में जिलाधिकारी श्रुति ने कलेक्ट्रेट परिसर से पोषण जागरूकता रैली को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। इस रैली की मुख्य थीम *सुपोषित भारत, साक्षर भारत, सशक्त भारत* कुपोषण छोड़ पोषण की ओर थामे क्षेत्रीय भोजन की डोर (वोकल फॉर लोकल) है। पोषण रैली में बाल विकास विभाग के क्षेत्रीय मुख्य सेविकाएं, आंगनबाड़ी कार्यकत्री एवं सहायिकाओं द्वारा हाथों में स्लोगन की तख्ती लेकर जनमानस को रैली के माध्यम से जागरूक किया गया। रैली में जिला विकास अधिकारी, जिला कार्यक्रम अधिकारी, बाल विकास परियोजना अधिकारी, आंगनबाड़ी कार्यकत्री, स्वयं सेवी संस्थाओं के प्रतिनिधि व गणमान्य व्यक्तियों ने रैली में प्रतिभाग किया।
नोट:- पूरे महीने का विज्ञापन बुक कराए कम कीमत में सम्पर्क करें। 9044684414

By

Share
Share
error: Content is protected !!