उत्तर प्रदेश फतेहपुर जिले की सदर कोतवाली क्षेत्र के ज्वालागंज बस स्टॉप के समीप एक अज्ञात युवक बस की चपेट में आने से गंभीर रूप से घायल हो गया। जिसको इलाज के लिए सरकारी एम्बुलेन्स से जिला अस्पताल पहुंचाया गया। जानकारी के अनुसार कोतवाली क्षेत्र के ज्वालागंज बस स्टॉप के समीप एक मानसिक विक्षिप्त लगभग 45 वर्षीय युवक बस की चपेट में आकर गंभीर रूप से घायल हो गया। जिसको सरकारी एंबुलेंस से जिला अस्पताल इलाज के लिए पहुंचाया गया। जहां डॉक्टर ने जांच के उपरांत उसे मृत घोषित करते हुए शव को पोस्टमार्टम के लिए मर्चरी हाउस में रखा दिया।
नोट:- पूरे महीने का विज्ञापन बुक कराए कम कीमत में सम्पर्क करें। 9044684414

By

Share
Share
error: Content is protected !!