उत्तर प्रदेश फतेहपुर जिले के ललौली थाना क्षेत्र के बगेरन डेरा गांव में एक महिला ने सन्दिग्ध अवस्था में घर के अंदर फांसी लगाकर आत्महत्या कर लिया। घटना की सूचना स्थानीय पुलिस को दी गई सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने मृतिका के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज घटना की जांच पड़ताल कर रही है। जानकारी के अनुसार थानां क्षेत्र के बगेरन डेरा गाँव निवासी सन्तोष की 25 वर्षीय पत्नी आरती ने घर के अंदर सन्दिग्ध अवस्था मे फांसी लगाकर आत्महत्या कर लिया। घटना की सूचना स्थानीय पुलिस को दी गई। सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने मृतिका के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज घटना की जांच पड़ताल कर रही है। मृतिका का मायका जाफरगंज थानां क्षेत्र के डांडा गाँव था उसके एक पुत्र है जिसको वह रोता बिलखता छोड़ कर चली गई।
नोट:- पूरे महीने का विज्ञापन बुक कराए कम कीमत में सम्पर्क करें। 9044684414

By

Share
Share
error: Content is protected !!