उत्तर प्रदेश फतेहपुर जिले की सदर कोतवाली क्षेत्र के जीटी रोड लक्ष्मी टॉकीज के समीप एक बैटरी रिक्शा अनियंत्रित होकर रोड पर पलट गया। जिससे रिश्ते पर सवार एक युवक नीचे दबकर घायल हो गया। पटना की जानकारी युवक के परिजनों को हुई तो तुरंत घटना स्थल पर आकर उसको इलाज के लिए जिला अस्पताल लेकर पहुंचे। जानकारी के अनुसार कोतवाली क्षेत्र के शांती नगर मोहल्ला निवासी महेश कश्यप का 28 वर्षीय पुत्र रिंकू कश्यप बैट्री रिक्से पर सवार होकर किसी काम से जा रहा था।

जैसे ही उसका रिक्शा कोतवाली क्षेत्र के जीटी रोड लक्ष्मी टॉकीज के समीप पहुंचा तभी अनियंत्रित होकर पलट गया। जिससे रिक्से पर सवार रिंकू कश्यप नीचे दबकर घायल हो गया। रिक्सा पलटने की जानकारी उसके परिजनों को हुई तो तुरंत घटना स्थल पर आए और उसको इलाज के लिए जिला अस्पताल लेकर पहुंचे। जहां ड्यूटी पर मौजूद डॉक्टर घायल को भर्ती कर उसका इलाज कर रहे हैं।
नोट:- पूरे महीने का विज्ञापन बुक कराए कम कीमत में सम्पर्क करें। 9044684414

Share
Share