उत्तर प्रदेश फतेहपुर जिले के गाजीपुर थानां क्षेत्र के सोनवर्षा गाँव में संविदा लाइन मैन बिजलीं के पोल पर चढ़कर लाइन ठीक कर रहा था। उसी समय बिजली सप्लाई चालू हो गई जिससे वह करन्ट की चपेट में आकर गम्भीर रूप से झुकास गया। तुरन्त उसको इलाज के लिए नज़दीकी स्वास्थ केंद्र पहुंचाया गया। जहाँ डॉक्टर ने हालत गम्भीर देख उसको जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया। थानां क्षेत्र के सोनवर्षा गाँव निवासी राम नारायन सिंह यादव का 33 वर्षीय पुत्र सुचेन्द्र कुमार यादव चुरयानी पावर हाउस में संविदा लाइन मैन था। वह सोनवर्षा गांव निवासी जय सिंह के कहने पर बिजलीं के पोल पर चढ़कर लाइन ठीक कर रहा था। उसी समय बिजली सप्लाई चालू हो गई जिससे वह करन्ट की चपेट में आकर गम्भीर रूप से झुकास गया। तुरन्त उसको इलाज के लिए गाजीपुर सीएचसी पहुंचाया गया। जहाँ डॉक्टर ने हालत गम्भीर देख उसको जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया। वही जिला अस्पताल पहुंचने पर ड्यूटी पर मौजूद डॉक्टर ने जाँच के उपरांत उसे मृत घोषित कर दिया।
नोट:- पूरे महीने का विज्ञापन बुक कराए कम कीमत में सम्पर्क करें। 9044684414

By

Share
Share
error: Content is protected !!